Pyar Bhare Do Sharmeelay Nain

MEHDI HASSAN

प्यार भरे दो शर्मीले नैन
जिनसे मिला मेरे दिल को चैन
कोई जाने ना, क्यूँ मुझसे शर्माए
कैसे मुझे तड़पाए
प्यार भरे दो शर्मीले नैन

दिल ये कहे, गीत मैं तेरे गाऊँ
तू ही सुने, और मैं गाता जाऊँ
तू जो रहे, साथ मेरे
दुनिया को ठुकराऊँ
तेरा दिल बहलाऊँ
प्यार भरे दो शर्मीले नैन

डर है मुझे, तुझसे बिछड़ ना जाऊँ
खो के तुझे, मिलने की राह ना पाऊँ
ऐसा न हो, जब भी तेरा
नाम लबों पर लाऊँ
मैं आँसू बन जाऊँ
जिनसे मिला मेरे दिल को चैन
कोई जाने ना, क्यूँ मुझसे शर्माए
कैसे मुझे तड़पाए
प्यार भरे दो शर्मीले नैन

Curiosidades sobre la música Pyar Bhare Do Sharmeelay Nain del मेहदी हस्सान

¿Quién compuso la canción “Pyar Bhare Do Sharmeelay Nain” de मेहदी हस्सान?
La canción “Pyar Bhare Do Sharmeelay Nain” de मेहदी हस्सान fue compuesta por MEHDI HASSAN.

Músicas más populares de मेहदी हस्सान

Otros artistas de Film score