Tu Kahan Ye Bata

JAIPURI HASRAT, S.D. BURMAN

तू कहाँ
तू कहाँ ये बता
इस नशीली रात में
माने ना मेरा दिल दीवाना
हाय रे माने ना मेरा दिल दीवाना
ओ तू कहाँ ये बता
इस नशीली रात में
माने ना मेरा दिल दीवाना
हाय रे हाय माने ना मेरा दिल दीवाना

हे बड़ा नटखट है समा
बड़ा नटखट है समा
हर नज़ारा है जवाँ
छा गया चारों तरफ़
मेरी आहों का धुआँ
दिल मेरा मेरी जाँ ना जाना तू कहाँ
तू कहाँ ये बता
इस नशीली रात में
माने ना मेरा दिल दीवाना
हाय रे माने ना मेरा दिल दीवाना

ओ आई जब ठंडी हवा
आई जब ठंडी हवा
मैने पूछा जो पता
वो भी कतराके गई
और बेचैन किया
प्यार से तू मुझे दे सदा तू कहाँ
तू कहाँ ये बता
इस नशीली रात में
माने ना मेरा दिल दीवाना
हाय रे हाय माने ना मेरा दिल दीवाना

हे चांद तारों ने सुना
चांद तारों ने सुना
इन बहारों ने सुना
दर्द का राग मेरा
रहगुज़ारों ने सुना
तू भी सुन जानेमन आ भी जा तू कहाँ
तू कहाँ ये बता
इस नशीली रात में
माने ना मेरा दिल दीवाना
हाय रे माने ना मेरा दिल दीवाना

हो प्यार का देखो असर
प्यार का देखो असर
आए तुम थामे जिगर
मिल गई आज मुझे मेरी मनचाही डगर
क्यों छूपा एक झलक फिर दिखा तू कहाँ
तू कहाँ ये बता
इस नशीली रात में
माने ना मेरा दिल दीवाना
हाय रे हाय माने ना मेरा दिल दीवाना
हाय माने ना मेरा दिल दीवाना
हाय माने ना मेरा दिल दीवाना

Curiosidades sobre la música Tu Kahan Ye Bata del Mohammed Rafi

¿Quién compuso la canción “Tu Kahan Ye Bata” de Mohammed Rafi?
La canción “Tu Kahan Ye Bata” de Mohammed Rafi fue compuesta por JAIPURI HASRAT, S.D. BURMAN.

Músicas más populares de Mohammed Rafi

Otros artistas de Religious