O Aasmaan Wale Apni Dharti Ke Dukhde

Bharat Vyas

हो ओ ओ आसमान वाले

हो ओ ओ आसमान वाले अपनी
धरती के दुखड़े ज़रा देख ले
कोई हँसता है कोई रोता है
कोई जाग रहा कोई सोता है
ओ आसमान वाले

इस दुनिया में सुख दुःख तूने
नहीं बराबर बांटे
नहीं बराबर बांटे
एक खिलाया फूल तो तन में
सौ सौ चुभोये काँटे
सौ सौ चुभोये काँटे
हो ओ ओ आसमान वाले
अपनी धरती के दुखड़े ज़रा देख ले
कोई हँसता है कोई रोता है
कोई जाग रहा कोई सोता है
हो ओ ओ आसमान वाले

दुखियारों का कोई ना साथी
किस्मत करे ठिठोली
कही दिवाली झगमग करती
कही सुलगती होली
देख लिया इन्साफ यह तेरा
वाह रे जुल्मी ज़माने
एक हसी के पीछे पड़ते
सौ सौ आँशु बहाने
सौ सौ आँशु बहाने
हो ओ ओ आसमान वाले
अपनी धरती के दुखड़े ज़रा देख ले
कोई हँसता है कोई रोता है
कोई जाग रहा कोई सोता है
हो ओ ओ आसमान वाले

Curiosidades sobre la música O Aasmaan Wale Apni Dharti Ke Dukhde del Mohammed Rafi

¿Quién compuso la canción “O Aasmaan Wale Apni Dharti Ke Dukhde” de Mohammed Rafi?
La canción “O Aasmaan Wale Apni Dharti Ke Dukhde” de Mohammed Rafi fue compuesta por Bharat Vyas.

Músicas más populares de Mohammed Rafi

Otros artistas de Religious