Koi Phool Na Khilta

Laxmikant Pyarelal, Varma Malik

हो हो हो हो
कोई फूल न खिलता ये कली भी न होती
ज़िन्दगी भी न होती अगर तू न होती
कोई फूल न खिलता ये कली भी न होती
ज़िन्दगी भी न होती अगर तू न होती
न होता उजाला और ये रात भी न होती
कोई बात ही न होती अगर तू न होती
कोई फूल न खिलता

कोई ज़मीन न होती और आस्मा न होता
कोई ज़मीन न होती और आस्मा न होता
कोई हसीन न होता कोई जवा न होता
न तारे मुस्कुराते ये नज़ारे बिखर जाते
कोई ख़ुशी न होती अगर तू न होती
कोई फूल न खिलता

न कोई प्यार होता ना इंतज़ार होता
न कोई प्यार होता ना इंतज़ार होता
न कोई दिल मचलता न बेक़रार होता
पूछे जो कोई हमसे ये सब है तेरे दम से
कोई भी शय न होती अगर तू न होती
कोई फूल न खिलता ये कली भी न होती
ज़िन्दगी भी न होती अगर तू न होती
ज़िन्दगी भी न होती अगर तू न होती

Curiosidades sobre la música Koi Phool Na Khilta del Mohammed Rafi

¿Quién compuso la canción “Koi Phool Na Khilta” de Mohammed Rafi?
La canción “Koi Phool Na Khilta” de Mohammed Rafi fue compuesta por Laxmikant Pyarelal, Varma Malik.

Músicas más populares de Mohammed Rafi

Otros artistas de Religious