Kaliyon Ne Ghunghat Khole

Sonik-Omi, G L Rawal

कलियों ने घूँघट खोले
हर फूल पे भंवरा डोले
लो आया प्यार का मौसम
गुल-ओ-गुलज़ार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले
हर फूल पे भंवरा डोले

ओह होय
जब तू चमन में आए हर गुंचा मुस्कुराए
जब तू चमन में आए हर गुंचा मुस्कुराए
है बेहिजाब तेरा शबाब हम हो गए दीवाने
लो आया प्यार का मौसम तेरे दीदार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले
हर फूल पे भंवरा डोले

ओह होय
हरसू तेरा नशा है, हर ज़र्रा पी रहा है
हरसू तेरा नशा है, हर ज़र्रा पी रहा है
तू आफ़ताब जाम-ए-शराब रोशन हुए मयख़ाने
लो आया प्यार का मौसम विसाल-ए-यार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले
हर फूल पे भंवरा डोले

ओह होय
जान-ए-बहार आजा दिल बेक़रार आजा
जान-ए-बहार आजा दिल बेक़रार आजा
ये शब ये ख़्वाब ये माहताब अब तो लगे तड़पाने
लो आया प्यार का मौसम मेरे दिलदार का मौसम
कलियों ने घूँघट खोले
हर फूल पे भंवरा डोले

Curiosidades sobre la música Kaliyon Ne Ghunghat Khole del Mohammed Rafi

¿Quién compuso la canción “Kaliyon Ne Ghunghat Khole” de Mohammed Rafi?
La canción “Kaliyon Ne Ghunghat Khole” de Mohammed Rafi fue compuesta por Sonik-Omi, G L Rawal.

Músicas más populares de Mohammed Rafi

Otros artistas de Religious