Hamko Bhi De De Sahara

Chitragupta, Prem Dhawan

मुरादें ग़रीबों की पर्लाने वाले
मुसीबत में सबके ही काम आने वाले
फकीरों के दाता यतीमों के मौला
हो अपने पराये का ग़म खाने वाले
हमको भी दे दे सहारा
दो जहां के बादशाह
आसरा है इक तुम्हारा
दो जहां के बादशाह
हमको भी दे दे सहारा

हम सभी मोहताज़ हैं
तू है सखि तू ही करीम
हम सभी मोहताज़ हैं
तू है सखि तू ही करीम
दर्दमंदों के लिए है
तू ही तो है क़ामिल हकीम
दर्द जाने तू हमारा
दो जहां के बादशाह
हमको भी दे दे सहारा

कौन सी मुश्किल है जिसको
तूने आसान न किया
कौन सी मुश्किल है जिसको
तूने आसान न किया
तेरे दर पे जो भी आया
उसका दामन भर दिया
तू समन्दर तू किनारा
दो जहां के बादशाह
हमको भी दे दे सहारा
दो जहां के बादशाह
दो जहां के बादशाह
दो जहां के बादशाह

Curiosidades sobre la música Hamko Bhi De De Sahara del Mohammed Rafi

¿Quién compuso la canción “Hamko Bhi De De Sahara” de Mohammed Rafi?
La canción “Hamko Bhi De De Sahara” de Mohammed Rafi fue compuesta por Chitragupta, Prem Dhawan.

Músicas más populares de Mohammed Rafi

Otros artistas de Religious