Mohabbat Pe Itni Jawani Na Hoti

Rajinder Krishan

मुहब्बत पे इतनी जवानी न होती
अगर तुम न आते अगर तुम न आते
ख़यालों की दुनिया सुहानी न होती
अगर तुम न आते अगर तुम न आते

ये चाहत न होती ये अरमां न होते
मेरे दिल में खुशियों के सामाँ न होते
ये चाहत न होती ये अरमां न होते
मेरे दिल में खुशियों के सामाँ न होते
हसीं इस क़दर ज़िन्दगानी न होती
अगर तुम न आते अगर तुम न आते
मुहब्बत पे इतनी जवानी न होती
अगर तुम न आते अगर तुम न आते

ये चुप चुप नज़ारे ये झिलमिल सितारे
बहुत दूर हैं फिर भी लगते हैं प्यारे
ये चुप चुप नज़ारे ये झिलमिल सितारे
बहुत दूर हैं फिर भी लगते हैं प्यारे
लबों पे खुशी की कहानी न होती
अगर तुम न आते अगर तुम न आते
मुहब्बत पे इतनी जवानी न होती
अगर तुम न आते अगर तुम न आते

Curiosidades sobre la música Mohabbat Pe Itni Jawani Na Hoti del Lata Mangeshkar

¿Quién compuso la canción “Mohabbat Pe Itni Jawani Na Hoti” de Lata Mangeshkar?
La canción “Mohabbat Pe Itni Jawani Na Hoti” de Lata Mangeshkar fue compuesta por Rajinder Krishan.

Músicas más populares de Lata Mangeshkar

Otros artistas de Film score