Aye Dil Mujhe Bata De

A, N, Madan Mohan, RAJINDER KRISHAN

आ हा हा आ हा हा आ हा हा

ऐ दिल मुझे बता दे तू किस पे आ गया है
वो कौन है जो आकर ख्वाबों पे छा गया है
ऐ दिल मुझे बता दे तू किस पे आ गया है
वो कौन है जो आकर ख्वाबों पे छा गया है

मस्ती भरा तराना क्यों रात गा रही है
आंखों में नींद आकर क्यों दूर जा रही है
मस्ती भरा तराना क्यों रात गा रही है
आंखों में नींद आकर क्यों दूर जा रही है
दिल में कोई सितमगर अरमां जगा गया है
वो कौन है जो आकर खवाबों पे छा गया है
ऐ दिल मुझे बता दे तू किस पे आ गया है
वो कौन है जो आकर ख्वाबों पे छा गया है

बेताब हो रहा है ये दिल मचल मचल के
शायद ये रात बीते करवट बदल बदल के
लल ला लल ला
बेताब हो रहा है ये दिल मचल मचल के
शायद ये रात बीते करवट बदल बदल के
ऐ दिल ज़रा सम्भल जा शायद वो आ गया है
वो कौन है जो आकर ख्वाबों पे छा गया है
ऐ दिल मुझे बता दे तू किस पे आ गया है
वो कौन है जो आकर ख्वाबों पे छा गया है

भीगी हुई हवाएं मौसम भी है गुलाबी
क्या चाँद क्या सितारे हर चीज़ है शराबी
भीगी हुई हवाएं मौसम भी है गुलाबी
क्या चाँद क्या सितारे हर चीज़ है शराबी
धीरे से एक नग़मा कोई सुना गया है
वो कौन है जो आकर ख्वाबों पे छा गया है
ऐ दिल मुझे बता दे तू किस पे आ गया है
वो कौन है जो आकर ख्वाबों पे छा गया है

Curiosidades sobre la música Aye Dil Mujhe Bata De del Geeta Dutt

¿Cuándo fue lanzada la canción “Aye Dil Mujhe Bata De” por Geeta Dutt?
La canción Aye Dil Mujhe Bata De fue lanzada en 2004, en el álbum “Bhai Bhai (1956)”.
¿Quién compuso la canción “Aye Dil Mujhe Bata De” de Geeta Dutt?
La canción “Aye Dil Mujhe Bata De” de Geeta Dutt fue compuesta por A, N, Madan Mohan, RAJINDER KRISHAN.

Músicas más populares de Geeta Dutt

Otros artistas de Film score